आसनसोल ग्राम सब पेयेछिर आसर में भी मनाया गया शिक्षक दिवस:
1 min read

आसनसोल :शिक्षक दिवस के मौके पर पूरे देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया। इसी क्रम में आसनसोल ग्राम सब पेयेछिर आसर में भी शिक्षक दिवस मनाया गया। यहां आसनसोल के प्रसिद्ध व्यवसाई तथा समाजसेवी सचिन राय मुख्य रूप से उपस्थित थे। वह आसनसोल ग्राम सब पेयेछिर आसर के साथ लंबे समय से जुड़े हुए हैं। इस मौके पर ड सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। वहीं कई वरिष्ठ शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सचिन राय ने कहा कि वह खुद भी शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं तभी वह जानते हैं कि समाज में शिक्षा और शिक्षक की क्या अहमियत है। शिक्षा का जितना प्रसार होगा उतना ज्यादा विकास होगा। शिक्षक न सिर्फ शिक्षा प्रदान करने का काम करते हैं वह समाज निर्माण करते हैं और आने वाली पीढ़ी का सृजन करते हैं । सचिन राय ने शिक्षकों को उन कुम्हार के समान बताया जो कच्ची मिट्टी को एक रूप प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी से शिक्षकों को उचित सम्मान देने का अनुरोध किया । इस मौके पर आसनसोल ग्राम सब पेयेछिर आसर से जुड़े सदस्य तथा कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे












