पश्चिम बर्दवान जिला प्रशासन की तरफ से हुआ शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम:
1 min read
आसनसोल :पश्चिम वर्दमान जिला प्रशासन की तरफ से आज शिक्षक दिवस मनाया गया जिला शासक दफ्तर के हाल में हुए एक कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया इस मौके पर पश्चिम वर्दमान जिला शासक एस अरुण प्रसाद एडीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे संदर्भ में जिला शासक ने बताया कि आज शिक्षक दिवस मनाया गया राज्य सरकार के शिक्षा विभाग की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बर्दवान जिले के दो शिक्षकों को शिक्षा रत्न पुरस्कार दिया गया वहीं रामकृष्ण मिशन हाई स्कूल को सर्वश्रेष्ठ स्कूल के खिताब से नवाजा गया वहीं 56 विद्यार्थियों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड प्रदान किए गए और कई विद्यार्थियों को टैब के लिए अनुदान राशि दी गई












