जितेंद्र तिवारी ने किया ट्वीट मलय घटक के जल्द स्वस्थ होने की की कामना:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल उत्तर के विधायक तथा राज्य के कानून तथा श्रम मंत्री मलय घटक आज विधानसभा में अचानक बीमार पड़ गए इसके बाद उनको कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है इस घटना से इस क्षेत्र की राजनीति से जुड़े सभी लोगों की पेशानी पर बल पड़ गया है पूर्व तृणमूल कांग्रेस नेता तथा आज की तारीख में इस जिले में भाजपा के सबसे बड़े चेहरों में से एक जितेंद्र तिवारी ने आज एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने मलय घटक के जल्द स्वस्थ होने की कामना की उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि मलय घटक जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं












