मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बड़ी घोषणा दुर्गा पूजा कमेटियों को मिलेगी 70 हजार रुपए की अनुदान राशि:
1 min read
आसनसोल :राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज वर्चुअल तरीके से राज्य के सभी पूजा कमेटियों के साथ एक बैठक की । पश्चिम वर्तमान जिले में भी विभिन्न पूजा कमेटियों के साथ रविंद्र भवन में यह बैठक की गई यहां पर पश्चिम बर्दवान जिले के विभिन्न पूजा कमेटियों के अलावा पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस अरुण प्रसाद डीसीपी सेंट्रल डॉ कुलदीप सोनावले मेयर विधान उपाध्याय सहित पश्चिम बर्दवान जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे । यहां पर आने वाले दुर्गा पूजा को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई और दुर्गा पूजा को सुचारू ढंग से संपन्न करने को लेकर भी यहां पर विचार विमर्श किया गया आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य की पूजा कमेटियों के लिए एक खुशखबरी दी उन्होंने सरकार द्वारा दुर्गा पूजा कमेटी को दी जाने वाली अनुदान राशि में वृद्धि की घोषणा की मुख्यमंत्री ने बताया कि इस साल दुर्गा पूजा कमेटीयों को सरकार की तरफ से जो अनुदान राशि दी जाती है उसमें 10 हजार रुपए का इजाफा किया गया है और अब हर दुर्गा पूजा कमेटी को सरकार की तरफ से 70 हजार रुपए अनुदान राशि दी जाएगी












