पुर्व पार्षद आशा शर्मा ने छठ घाट को लेकर सौंपा आसनसोल नगर निगम को ज्ञापन
1 min read
आसनसोल टाइम्स : आसनसोल नगर निगम के 43 नंबर वार्ड की पुर्व पार्षद आशा ने आज आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन अमरनाथ चैटर्जी को 43 नंबर वार्ड के छठ घाट को लेकर कुछ मांगों के समर्थन मे तीन ज्ञापन सौंपे । आशा शर्मा ने कहा कि 43 नंबर वार्ड अन्तर्गत छठ घाट को लेकर कुछ बातों की तरफ अमरनाथ चैटर्जी का ध्यान आकर्षित किया । उन्होंने अमरनाथ चैटर्जी से छठ घाट पर स्टोन डस्ट गिराने छठ घाट पर लाईट की व्यवस्था करने और पानी की व्यवस्था करने की मांग की । आशा शर्मा ने कहा कि इस घाट पर रंगानियां पाड़ा नुरुद्दीन रोड भगत पाड़ा आदि इलाकों के लोग आते हैं । इनकी सहुलियत के लिए उन्होंने अमरनाथ चैटर्जी से पानी बिजली और स्टोन डस्ट गिराने की मांग की ।













