आसनसोल नगर निगम की तरफ से सफाई कर्मीओं में बांटे गए राशन
1 min read
आसनसोल टाइम्स : दिवाली के शुभ अवसर पर आज आसनसोल नगर निगम के सभी बोरो में कार्यरत सफाई कर्मीयों को आसनसोल नगर निगम की तरफ से राशन मुहैया कराए गए । आसनसोल नगर निगम के तकरीबन दो सौ सफाई कर्मीओं को यह राशन बांटे गए । इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन अमरनाथ चैटर्जी ने कहा कि कोरोना काल में इन सफाई कर्मीओं ने जिस तरह से अपनी जान की परवाह कीए बगैर अपने कार्यों को अंजाम दिया था उसीकी स्वीकृति स्वरुप यह उपहार इन सफाई कर्मीओं को दिया गया ताकि आने वाले समय में यह इसी तरह से काम करते रहें । इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के सदस्य ड अमिताभ बासु मानस दास चन्द्रशेखर कुंडु आदि उपस्थित थे ।













