shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Recent Posts

April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

गाड़ुई नदी की साफ सफाई को लेकर पीस इंडिया के संस्थापक चेयरमैन फिरोज खान एफके और अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद ने की निगम के चेयरमैन तथा उप मेयर से मुलाकात:

1 min read

आसनसोल :कल आसनसोल के रेल पार इलाके में गाड़ुई नदी में स्नान करने के क्रम में एक 21 वर्षीय युवक नदी में डूब गया था आज उसकी लाश बरामद हुई इस सिलसिले में आज अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था पीस इंडिया के संस्थापक व चेयरमैन फिरोज खान एफके तथा संगठन के अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी और डिप्टी मेयर अभिजीत घटक से मिले दोनों ने निगम के पदाधिकारियों के साथ नदी की साफ सफाई और बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के उपायों को लेकर चर्चा की फिरोज खान एफके ने अमरनाथ चटर्जी और अभिजीत घटक को सुझाव दिया कि उस नदी के आसपास इस तरह से व्यवस्था की जाए कि इस तरह के हादसे दोबारा ना हो और किसी मां की गोद खाली ना हो उन्होंने कहा कि साफ-सफाई पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि नगर निगम द्वारा प्रयास किए जाने के बावजूद भी नदी में गंदगी रहती है जिस वजह से बार-बार इस तरह के हादसे हो रहे हैं उन्होंने कहा कि लोगों को भी इस संदर्भ में सतर्क रहने की आवश्यकता है उनका कहना था कि नगर निगम तो अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा है लेकिन जहां पर बात लोगों को सचेत या जागरूक करने की होगी पीस इंडिया जरूर अपना योगदान रखेगी और लोगों के बीच इस बात को लेकर जागरूकता फैलाएगी की नदी में कचरा फेंकना आखिरकार उनके लिए ही हानिकारक है । फिरोज खान एफके ने बताया कि जरूर लोगों के बीच जागरूकता का अभाव है लेकिन प्रशासन को ऐसे कदम उठाने की भी आवश्यकता है जिससे लोगों में जागरूकता आए और वह नदी को स्वच्छ रखना क्यों जरूरी है इस बारे में जान सकें उन्होंने कहा कि उनका संगठन इस दिशा में जरूर पहल करेगा कि लोगों के बीच इस बात को लेकर जागरूकता पैदा हो चेयरमैन और डिप्टी मेयर दोनों ने पीस इंडिया के पदाधिकारियों की बातों को गौर से सुना और इस कार्य में उनके संगठन की तरफ से मदद का जो प्रस्ताव दिया गया है उसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया और आश्वासन दिया कि प्रशासन की तरफ से ऐसे बंदोबस्त किए जाएंगे जिससे आने वाले समय में इस तरह के हादसे दोबारा ना हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page