कल रेल पार में नदी में डूबे युवक की मिली लाश इलाके में मातम।
1 min read
आसनसोल टाइम्स : कल आसनसोल के रेल पार इलाके के रहने वाले मोहम्मद आकिब सिद्दीक ब्रिज के पास गाड़ुई नदी में डूब गए थे कल से ही उनकी तलाश की जा रही थी लेकिन आज सुबह उनकी लाश बरामद की गई उनकी लाश बरामद होने से इलाके में मातम पसर गया घटनास्थल पर पहुंचे कांग्रेसी नेता शाह आलम ने इसके लिए आसनसोल नगर निगम को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया उन्होंने कहा कि घटना कल 10:45 बजे सुबह हुई थी उसके बाद ही अगर इस युवक की तलाश में कदम उठाए जाते तो आज वह जिंदा रहता उन्होंने कहा कि चुनाव आता है तो नेता लोगों के घर-घर पहुंच जाते हैं लेकिन कल 15 अगस्त की छुट्टी थी तो किसी ने इस युवक को बचाने की कोशिश नहीं कि उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरफ से बार-बार इस नदी के साफ-सफाई के लिए ज्ञापन सोपा गया है लेकिन नगर निगम की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से आज नदी का अस्तित्व ही संकट के घेरे में है इसी वजह से मोहम्मद आकिब की जान चली गई इसके पहले भी यहां इस तरह के हादसे हो चुके हैं लेकिन प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है उन्होंने कहा कि आगामी 21 तारीख को कांग्रेस की तरफ से नगर निगम अभियान किया जाएगा और इस वार्ड के पार्षद तथा डिप्टी मेयर और बोरो तीन चेयरमैन के इस्तीफा की मांग की जाएगी।













