आसनसोल नगर निगम में हुई बोर्ड मीटिंग:
1 min read
आसनसोल :गुरुवार को आसनसोल नगर निगम में बोर्ड मीटिंग हुई। इस बोर्ड मीटिंग में शहर के विकास को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई खासकर मोहर्रम के पवित्र त्यौहार के मद्देनजर किस तरह से पानी साफ-सफाई सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त रखा जाए इस पर भी चर्चा हुई उसके साथ ही नगर निगम के कर्मचारियों और पार्षदों के वेतन में वृद्धि पर भी मुहर लगा दी गई इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आज की बैठक में कई विषयों पर चर्चा हुई इनमें कैजुअल कर्मियों पार्षदों की वेतन वृद्धि का मुद्दा था इसके साथ ही 184 बिल्डिंग प्लान
को पास किया गया जिसमें रिहायशी और कमर्शियल दोनों तरह के बिल्डिंग थे ऐसा इसलिए किया गया ताकि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के विकास को और गति प्रदान की जा सके इसके साथ ही अमृत दो परियोजना के कार्यान्वयन पर भी चर्चा हुई और किस तरह से इसको और अच्छे से लागू किया जाए इस पर मंथन हुआ वहीं बीएसयूपी परियोजना में आने वाली अड़चनों पर भी चर्चा हुई पार्षदों द्वारा कुछ समस्याओं की तरफ दृष्टि आकर्षित की गई थी उन अड़चनों को दूर करने पर भी विचार विमर्श हुआ क्योंकि आसनसोल नगर निगम नहीं चाहता कि किसी भी तकनीकी समस्या की वजह से जरूरतमंद लोगों को घरों से वंचित रहना पड़े वही मीटिंग की शुरुआत में कंचन कांति तिवारी सहित देशभर में जिन गणमान्य लोगों की मृत्यु हुई है उनको श्रद्धांजलि दी गई












