एक बालिका विद्यालय की छात्रा के साथ कर्मी द्वारा दुराचार करने के आरोप पर स्कूल में अभिभावकों का जमकर हंगामा:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत जीटी रोड के किनारे एक प्रतिष्ठित बांग्ला माध्यम बालिका विद्यालय के एक कर्मी पर स्कूल की एक छात्रा के साथ दुराचार करने का आरोप लगाया जा रहा है इसको लेकर आज सुबह से ही स्कूल परिसर में अभिभावकों ने जमकर बवाल करना शुरू कर दिया इनकी मांग है कि उस दुराचारी कर्मी को गिरफ्तार किया जाए और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और अभिभावकों का कहना है यह बालिका विद्यालय है यहां पर अगर छात्राएं सुरक्षित नहीं है तो वह अपनी बेटियों को कैसे स्कूल भेज सकते हैं । एक महिला अभिभावक ने कहा कि आरोपी कर्मी की मंशा हमेशा से ही खराब रहती है वह स्कूल की छात्राओं के पिता का नहीं मां का मोबाइल नंबर मांगता है और छात्राओं का भी कहना है कि वह छात्राओं को गलत तरीके से छुता है जिसे बैड टच कहा जा सकता है इसीके खिलाफ आज अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने स्कूल में जमकर बवाल किया घटना की जानकारी पाकर आसनसोल दक्षिण थाने के प्रभारी कौशिक कुंडू और एसीपी देवराज दास के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।












