आसनसोल नगर निगम द्वारा हटाए गए दुकानदारों को दी गई वैकल्पिक दुकाने:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम की तरफ से हाल ही में लोको ग्राउंड से लेकर भगत सिंह मोड़ तक फुटपाथ पर जितने भी दुकानें हैं उनको हटाया गया था आज ऐसे 44 दुकानदारों को बीएनआर मोड इलाके में रविंद्र भवन के सामने जो स्थाई दुकाने बनाई गई हैं वह दिए गए इस बारे में आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर वसीम उल हक ने कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण के लिए लोको ग्राउंड से लेकर भगत सिंह मोड़ तक फुटपाथ के दोनों तरफ जो दुकानें बनाई गई थी उनको हटाया गया था लेकिन क्योंकि राज्य की मुख्यमंत्री तथा टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी का आदेश है कि किसी को भी बिना पुनर्वास दिए हटाया नहीं जा सकता इसलिए आज उन दुकानदारों को रविंद्र भवन के सामने जो स्थाई दुकाने हैं वह दी गई उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे इन दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का जो संकट पैदा हुआ था वह नहीं रहेगा वही एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने भी कहा कि आज 44 दुकानदारों को स्थाई दुकान अलॉट किए गए इन दुकानदारों को आसनसोल नगर निगम द्वारा हटाया गया था यह दुकानदार लोको ग्राउंड से लेकर भगत सिंह मोड़ तक फैले हुए थे आज उनको बी एन आर में रविंद्र भवन के सामने जो स्थाई दुकानें बनाई गई हैं वह ऐलाट की गई इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम इस पर भी विचार कर रहा है कि जिन दुकानदारों को यह दुकाने दी गई हैं उनको कानूनी रूप से बाध्य किया जाए कि वह ना तो किसी को बेच सकते और ना ही किसी को यह दुकानें किराए पर दे सकते अगर उन्होंने ऐसा किया तो आसनसोल नगर निगम उनसे वह दुकान है वापस लेने का भी अधिकार रखेगा












