जुबली मोड़ इलाके में हुआ सड़क हादसा तीन बाइक सवार युवकों की मौत:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के जुबिली मोड़ इलाके में हुए एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृत युवकों को जानने वाले एक व्यक्ति ने बताया किया तीनों युवक जुबली मोड़ से आ रहे थे कुछ काम से वह लोग उस तरफ गए थे और काम खत्म करके बाईक से वापस आ रहे थे वहां पर रास्ते की मरम्मत चल रही है रात के अंधेरे में ठीक से देख नहीं पाए और जहां पर सड़क की मरम्मत हो रही है उस जगह पर उनकी बाइक फिसल गई और वह सड़क पर गिर गए तभी पीछे से आकर एक वाहन ने उनको कुचल दिया घटनास्थल पर ही दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरे युवक की मौत आसनसोल जिला अस्पताल में हुई मरने वाले 3 युवकों में से एक युवक रेलपार का तो दूसरा मोहिशिला इलाके का रहने वाला था तीसरे के बारे में अभी कई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है












