रेरा है क्रेता और बिल्डर दोनों के लिए फायदेमंद- सचिन राय:
1 min read
आसनसोल :क्रेडाई आसनसोल द्वारा आज आसनसोल क्लब में पश्चिम बंगाल रेरा के विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया इस सेमिनार में बिल्डरों को इस नए कानून की जानकारी दी गई और इस नए कानून के मकसद के बारे में भी अवगत कराया गया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम के दौरान बिल्डरों को स्टेट बैंक अधिकारियों ने यह जानकारी भी दी कि किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में बैंक से उनको किस तरह की मदद मिल सकती है और उसके लिए बिल्डरों को क्या-क्या करना होगा इस मौके पर क्रेडाई आसनसोल के अध्यक्ष सचिन राय ने कहा कि आज इस सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें सभी बिल्डरों को इस नए कानून के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि यह नया कानून क्रेताओं के लिए काफी फायदेमंद होगा क्योंकि अगर कोई बिल्डर समय पर क्रेता को घर बनाकर नहीं देता तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का प्रावधान इस नए कानून में है इससे क्रेता की गाढ़ी कमाई का पैसा सुरक्षित रहेगा पहले यह होता था कि कोई बिल्डर 3 साल का बोलकर 5 साल 10 साल बाद घर क्रेता को घर सौंपता था । जिससे क्रेताओं को काफी परेशानी होती थी लेकिन अब इस नए कानून से वैसा संभव नहीं हो पाएगा इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस नए कानून की वजह से जो संजीदा बिल्डर हैं उनको भी फायदा होगा उन्होंने कहा कि यह नया कानून क्रेता और बिल्डर दोनों के फायदे के लिए बनाया गया है












