21 जुलाई को कोलकाता में शहीद तेरह युवा कांग्रेस कर्मियों की याद में कांग्रेस द्वारा किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आज पश्चिम बर्दवान जिला युवा कांग्रेस की तरफ से जिला पुस्तकालय में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस रक्तदान शिविर का आयोजन 21 जुलाई 1993 में महाकरण अभियान के दौरान 13 युवा कांग्रेस कर्मियों की शहादत को याद करते हुए किया गया इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती ने बताया की 1993 की 21 जुलाई को प्रदेश युवा कांग्रेस की तरफ से सचित्र परिचय वोटर कार्ड की मांग पर महाकरण अभियान का आह्वान किया गया था । कांग्रेसियों का कहना था नो आईडेंटिटी कार्ड नो वोट। जब आंदोलनकारी इस मांग के समर्थन में महाकरण की ओर बढ़ रहे थे तब पुलिस ने आंदोलनकारियों पर गोलियां चलाई जिसमें 13 युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद हो गए इसी की याद में आज इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है ताकि उन 13 शहीद युवा कांग्रेस कर्मियों को सही मायने में तर्पण दिया जा सके उन्होंने कहा कि यहां पर कोई दावत नहीं हो रही है या कोई नाच गाने का कार्यक्रम नहीं हो रहा है यहां रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है और इस तरह से मृत युवा कांग्रेस कर्मियों को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा रही है उन्होंने कहा कि यह बड़े अफसोस की बात है कि इस जघन्य हत्याकांड को करवाने वाले मनीष गुप्ता रचपाल सिंह जैसे लोग आज टीएमसी सरकार में उच्च पदों पर आसीन रहे हैं उन्होंने तत्काल उस दिन की गोली कांड के जिम्मेदार लोगों को चिन्हित करने और उन्हें कानूनी सजा देने की मांग की












