विपक्षी दलों को चुल्लू भर पानी में डुब मरना चाहिए – राजु अहलूवालिया:
1 min read
आसनसोल* :पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को पश्चिम बर्दवान जिले में भारी बहुमत से जीत हासिल हुई इसको लेकर आज तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया के नेतृत्व में आसनसोल बस स्टैंड इलाके में एक विजय जुलूस निकाला गया यहां पर बड़ी संख्या में आईएनटीटीयूसी कार्यकर्ता शामिल थे उन्होंने हाथों में पार्टी का झंडा थाम रखा था सभी ने एक दूसरे को हरे रंग से रंग दिया और एक-दूसरे का मुंह मीठा किया इस मौके पर यहां पटाखे भी फोड़े गए इस संदर्भ में पत्रकारों से बात करते हुए राजु अहलूवालिया ने कहा कि आज एक बार फिर से साबित हो गया है कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी के मुकाबले और कोई नहीं है उन्होंने कहा कि जिस तरह से गांव की जनता ने तृणमूल कांग्रेस पर भरोसा जताया है उससे यह साबित होता है कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस भाजपा सीपीएम के लिए कोई जगह नहीं है उन्होंने आरोप लगाया कि सीपीएम ने कांग्रेस और भाजपा के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल को अशांत करने की कोशिश की थी जिसका आज गांव की जनता ने जवाब दे दिया है उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी प्रदेश की जनता इसी तरह से विपक्षियों के मंसूबों को नाकाम करेगी लेकिन इतनी लगातार हार के बावजूद विपक्षी पार्टियों को शर्म नहीं है वह अभी भी शांत बंगाल को अशांत करने की कोशिश कर रहे हैं राजू अहलूवालिया ने कहा कि विपक्षी पार्टियों को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए कि वह ममता बनर्जी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को पटरी से उतारना चाहती हैं लेकिन ऐसा नहीं होगा क्योंकि जनता का भरोसा ममता बनर्जी पर अटूट है












