बाराबनी सालानपुर ब्लॉक में टीएमसी की जीत पर विधान उपाध्याय ने जताई खुशी:
1 min read
बाराबनी :पंचायत चुनाव के लिए आज मतगणना का दौर था आशा के मुताबिक सालनपुर बाराबनी इलाकों में भी तृणमूल कांग्रेस को भारी जीत हासिल हुई है इस जीत से तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी खुशी देखी गई उन्होंने जश्न मनाया एक दूसरे को हरे रंग की अबीर से रंग दिया इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए बाराबनी के विधायक तथा आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि जिस तरह से ममता बनर्जी के नेतृत्व में विकास कार्य हुए हैं जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं उससे तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करें उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस हमेशा आम जनता के साथ रही है उनके सुख दुख में भागीदार रही है यही वजह है कि टीएमसी पर लोगों का भरोसा पहले भी था और अब और ज्यादा मजबूत हुआ है उन्होंने कहा कि जिस तरह से अभिषेक बनर्जी द्वारा नव ज्वार अभियान चलाया गया उससे समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोया जा सका और इसी का परिणाम है कि आज पूरे बंगाल के साथ-साथ यहां भी तृणमूल कांग्रेस को इतनी भारी जीत हासिल हुई है उन्होंने कहा कि अगर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं या कार्यकर्ताओं से कोई गलती होती है तो जनता उन्हें माफ करें लेकिन वह हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं और इस जीत के लिए उन्होंने बाराबनी और सालनपुर के लोगों को धन्यवाद दिया














