जेमारी ग्राम पंचायत में भाजपा प्रत्याशी से मारपीट का आरोप:
1 min read
रानीगंज :रानीगंज के जेमारि पंचायत क्षेत्र में भी शनिवार सुबह से ही पंचायत चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया था। कई इलाकों में सिर्फ एक पुलिस कॉन्स्टेबल की निगरानी में मतदान की पुरी प्रक्रिया चल रही है। केंद्रीय बल की तैनाती नही थी जिससे चुनाव आयोग पर यह सवाल उठता है कि किस तरह से एक पुलिस कांस्टेबल को बूथ में ड्यूटी दी गई जबकि और भी पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बल के रहने की बात है। वहीं आरोप है कि जेमारी ग्राम पंचायत अंतर्गत बूथ नंबर 247 में जेमारी के बेलिया बथान कम्यूनिटी सेंटर में बीजेपी के उम्मीदवार से मारपीट कर उन्हें भगा दिया गया बीजेपी के पोलिंग बूथ एजेंट को भी वहां से धमकी देकर भगा दिया गया बेलिया बथान कोड़ा पड़ा अंचल के लोगों का कहना है कि अगर इस तरह से ही लोग धमकी देते रहेंगे तो हम लोग मतदान करने नहीं जाएंगे क्योंकि वहां पर केंद्रीय सुरक्षा बल नहीं है।












