सालानपुर में हुई कांग्रेस की चुनावी सभा:
1 min readसालानपुर सालानपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की तरफ से पंचायत चुनाव में कांग्रेस के जिला परिषद के उम्मीदवार बरुण मंडल और पंचायत समिति और सदस्यों के समर्थन में सालानपुर में पथ सभा की गई, जिसमें कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मोहम्मद शाकीर ने अपने भाषण में कहा के आज बंगाल में टीएमसी सरकार द्वारा विकास और रोजगार के नाम पर बंगाल के जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है, नौजवानों के पास रोजगार नहीं है और बंगाल में शिक्षा का हाल भी बहुत खराब हो रहा है, सालानपुर में जिस तरह से विकास होना चाहिए ‘वह अभी तक नहीं हुआ है। इसलिए उन्होंने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी को पंचायत चुनाव में सफलता दिलाने की अपील की। इस मौके पर अधिवक्ता कोस्तव बागची, इंटक नेता हरजीत सिंह, प्रसेनजीत पुइटंडी, राणेन नाथ बागची, शाह आलम खान, प्रेम सिंह, परेश नाथ प्रसाद, प्रांतिक ठाकुर, राजू दत्ता, सोमनाथ चटर्जी सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।












