उल्टा रथ के मौके पर आसनसोल के विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद पंहूचे कुल्टी:
1 min read

कुल्टी :20 जून को रथ यात्रा उत्सव की शुरुआत हुई थी । उल्टा रथ इसके समापन का प्रतीक है। बुधवार को कुल्टी के एल सी मोड़ स्थित उड़िया पाड़ा में उल्टा रथ की पूजा अर्चना हुई । यहां आसनसोल के विशिष्ट लोकप्रिय समाज सेवी कृष्णा प्रसाद भी पुजा अर्चना करने पंहुचे। मुख्य अतिथि के रूप में कृष्णा प्रसाद को आमंत्रित कर कुल्टी उड़िया पाड़ा रथ कमेटी ने उल्टा रथ पर विधिवत पूजा अर्चना करवाया । वहीं कमिटि द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ देकर और उत्तरनिय पहनाकर कृष्णा प्रसाद को सम्मानित किया। कृष्णा प्रसाद ने मंदिर प्रांगण में भक्तों के बीच प्रसाद वितरण भी किया। कृष्णा प्रसाद ने कहा जो व्यक्ति श्री जगन्नाथ जी का दर्शन करते है, प्रणाम करते हुए मार्ग के धूल-कीचड़ आदि में लोट-लोट कर जाते हैं, वे सीधे भगवान श्री विष्णु के उत्तम धाम को जाते हैं। जो व्यक्ति गुंडिचा मंडप में रथ पर विराजमान श्री कृष्ण, बलराम और सुभद्रा देवी के दर्शन दक्षिण दिशा को आते हुए करते हैं वे मोक्ष को प्राप्त होते हैं। कृष्णा प्रसाद ने कहा आज भारी बारिश में कीचड़ में ही सभी भक्त उल्टा रथ को खिंचते दिखे। भगवान की लीला अपरम्पार है। उन्होंने कहा हिन्दू राष्ट्र के लिये हम सभी को तैयार होना होगा बागेश्वर बाबा के ध्वनि को घर घर पहुँचना है।












