shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

87 नंबर वार्ड में सड़क की मांग पर प्रदर्शन:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 87 नंबर वार्ड अंतर्गत मोहिशिला ग्राम के काली मंदिर से मोहिशिला कॉलोनी तक सड़क की हालत बेहद खराब है इसे लेकर कल रात को स्थानीय लोगों द्वारा प्रदर्शन किया गया और रास्ते की मरम्मत की मांग की गई इस बारे में स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि यह रास्ता बीते 10 वर्षों से इस तरह से जर्जर हुआ है लेकिन इसकी मरम्मत की कोई कोशिश नहीं की गई है उन्होंने कहा कि यह हो नहीं सकता कि स्थानीय पार्षद या नगर निगम को इसकी जानकारी नहीं है लेकिन इसके मरम्मत को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है उन्होंने कहा कि यहां की जनता नौकरी की मांग नहीं कर रही है वह सिर्फ बुनियादी सेवा रास्ते की मांग कर रही है लेकिन वह भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा उन्होंने कहा कि इस रास्ते से कोई बालू गाड़ी नहीं चलती इस रास्ते पर भारी वाहन भी नहीं चलते लेकिन फिर भी इस रास्ते का निर्माण नहीं कराया जा रहा है उन्होंने मीडिया कर्मियों के जरिए आसनसोल नगर निगम से अनुरोध किया कि इस रास्ते का निर्माण कराया जाए क्योंकि इस रास्ते से होकर विद्यार्थी स्कूल जाते हैं यहां के लोग जिला अस्पताल जाते हैं दूसरी तरफ इस बारे में जब हमने 87 नंबर वार्ड के पार्षद तरुण चक्रवर्ती से बात की तो उन्होंने स्वीकार किया कि रास्ता खराब है उन्होंने कहा कि पहले ही रास्ते की मरम्मत का टेंडर निकल चुका था लेकिन फिर से टेंडर निकालने को कहा गया । उन्होंने कहा कि रास्ते का निर्माण हो जाएगा । रास्ते के समर्थन में प्रदर्शन करने वाले लोगों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं कुछ दिनों पहले तक वही दायित्व में थे तब उन्होंने इस रास्ते का निर्माण क्यों नहीं कराया उन्होंने दावा किया कि बहुत जल्द इस रास्ते का निर्माण हो जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page