छात्र युवा सांस्कृतिक परिषद बर्नपुर के कार्यक्रम में सांसद शत्रुघ्न सिन्हा हुए शामिल:
1 min read
बर्नपुर :छात्र युवा सांस्कृतिक परिषद बर्नपुर के तरफ से आज भारती भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के जरिए इस साल कक्षा 10 और 12 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया इसके साथ ही इस जिले के उत्कृष्ट खिलाड़ियों और कोच को भी सम्मानित किया गया इस मौके पर यहां आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा टीएमसी नेता अशोक रुद्रा सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे । सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने इन सभी को अपने हाथों से सम्मानित किया इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रतिभा की कहीं भी कमी नहीं होती जरूरत है तो उनको हौसला देने की और आज के इस आयोजन के जरिए जिस तरह से युवा प्रतिभाओं की हौसला अफजाई की जा रही है इसके लिए उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजकों की सराहना की उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से देश का भविष्य निखरेगा












