पंचायत चुनाव को लेकर टीएमसी नेताओं का असित सिंह भोला सिंह ने किया संवाददाता सम्मेलन:
1 min read
सालानपुर :सालानपुर ब्लॉक के टीएमसी नेता असित सिंह और भोला सिंह ने आज रूपनारायणपुर के श्रमिक मंच में एक संवाददाता सम्मेलन किया आने वाले पंचायत चुनाव के मद्देनजर उन्होंने पत्रकारों को कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान किए उन्होंने बताया कि आने वाले पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में पूरे पश्चिम बंगाल के साथ-साथ पश्चिम बर्दवान तथा सहारनपुर में विकास के जो कार्य किए गए हैं उनके आधार पर जनता से वोट की अपील करती है और उनका पूरा विश्वास है कि यहां की जनता एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस को ही अपना आशीर्वाद देगी उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के 11 पंचायत में से कई पंचायतों में पहले ही तृणमूल कांग्रेस को निर्विरोध जीत मिल चुकी है क्योंकि विपक्ष के पास खड़ा करने लायक प्रत्याशी तक नहीं है उन्होंने कहा कि जिस तरह से विपक्षी पार्टियां तृणमूल कांग्रेस पर उनके प्रत्याशियों को डराने धमकाने का आरोप लगा रही हैं वह सरासर बेबुनियाद है असित सिंह ने कहा के तृणमूल कांग्रेस लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा पार्टियां चुनावी मैदान में उतरे तभी चुनाव का असली मजा आएगा यही लोकतंत्र की खूबसूरती है लेकिन विपक्षी पार्टियां सिर्फ चुनाव के दौरान बाहर निकलते हैं अन्य समय उनका जनता से कोई सरोकार नहीं रहता जबकि तृणमूल कांग्रेस चुनाव हो चाहे ना हो हमेशा जनता के बीच रहती है जनता के सुख-दुख बांटती है इसका सबसे बड़ा उदाहरण कोरोना काल था जबकि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता उस कठिन समय में लोगों के साथ रहे उनके मुश्किल दौर में उनका साथ दिया यही वजह है कि आज इस क्षेत्र के 11 पंचायतों में से 2 पंचायतों में टीएमसी को निर्विरोध जीत हासिल हो गई है और उनका पूरा भरोसा है कि अन्य पंचायतों में भी जनता का पूर्ण समर्थन टीएमसी को मिलेगा वही भोला सिंह ने पिछले 5 वर्षों में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकाल में इस क्षेत्र में पंचायत स्तर पर क्या-क्या विकास के कार्य हुए हैं उनका लेखा-जोखा पेश किया उन्होंने बताया कि तृणमूल कांग्रेस ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी ना कि धर्म जात पात या अन्य किसी मुद्दे को लेकर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में जो 78 जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं उनका भी लाभ यहां के लोगों को मिला है चाहे वह किसी भी पार्टी के क्यों ना हो सबको उन पर योजनाओं से फायदा पहुंचा है और यही वजह है कि आने वाले पंचायत चुनाव में जनता का आशीर्वाद प्राप्त होगा












