अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर आसनसोल के बीबी कॉलेज में हुआ विशेष कार्यक्रम का आयोजन:
1 min read

आसनसोल :अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के मौके पर आज आसनसोल के बीबी कॉलेज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अमिताभ बासु के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर कार्यक्रम हुआ जहां कॉलेज के तमाम शिक्षक और विद्यार्थियों ने योगा किया इस बारे में जानकारी देते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ बासु ने बताया कि उनके कॉलेज में नियमित रूप से योगाभ्यास कराया जाता है क्योंकि आज योगा जो कि भारत की प्राचीन परंपरा रही है उसे पूरे विश्व में स्वीकार कर लिया गया है यह एक स्वीकृत सत्य है कि नियमित योगा करने से मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं इसी को देखते हुए कॉलेज में नियमित रूप से योगाभ्यास कराया जाता है ।

उन्होंने बताया कि पश्चिम बर्दवान डिस्टिक योगा एसोसिएशन की तरफ से रवि विश्वास नियमित योगाभ्यास करते हैं राष्ट्रीय स्तर के योग प्रशिक्षक हैं जिन को कई राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुके हैं इसके साथ ही आज के इस विशेष आयोजन में तुलिका राय भी उपस्थित थीं । ड अमिताभ बसु ने बताया कि यूं तो उनके कॉलेज में नियमित रूप से योगाभ्यास कराया जाता है लेकिन आज के इस विशेष दिन पर इस विशेष आयोजन को किया गया ताकि समाज में योगा को लेकर और भी जागरूकता बढ़े जिससे और ज्यादा से ज्यादा लोग इस अच्छी आदत के साथ जुड़ सकें












