shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

पवित्र रथ यात्रा पर घांटी ज्वेलर्स में हुआ जलसा उत्सव:

1 min read

आसनसोल :घांटी ज्वेलर्स के मालिक शुभोजित घांटी ने आज पवित्र रथ यात्रा के दिन अपनी दुकान का नए सिरे से उद्घाटन किया यह उद्घाटन आसनसोल के प्रख्यात व्यापारी उद्योगपति गौतम भट्टाचार्य ने किया इस मौके पर उन्होंने अपने व्यवसायीक प्रतिष्ठान के लिए नई ब्रांड एंबेसडर इशिका ता से भी सब का परिचय कराया अब से इशिका ही घाटी ज्वेलर्स की ब्रांड एंबेसडर होंगी वहीं इस कंपनी का चेहरा बनेंगी इस बारे में शुभोजित घाटी ने कहा कि आज पवित्र रथ यात्रा के दिन उन्होंने अपने प्रतिष्ठान में जलसा उत्सव का आयोजन किया हैं इसका मकसद आने वाले 7 दिन यानी जब भगवान जगन्नाथ फिर से अपनी मौसी के घर से वापस आएंगे तब तक यहां पर सोने और हीरों के गहनों की प्रदर्शनी लगेगी इस दौरान ग्राहकों को आकर्षक छूट भी दिए जाएंगे 15% तक की छूट गहनों की बनाई पर दी जाएगी इसके अलावा इस दौरान जो भी ग्राहक उनके दुकान से सामान खरीदेंगे उनको और भी तमाम तरह की छूट दी जाएगी उन्होंने कहा कि उनके दुकान में सोने के अलावा हीरे के गहनों का भी एक अच्छा कलेक्शन है क्योंकि उन्होंने देखा है कि आजकल के लोग हीरे के गहनों की तरफ ज्यादा झुक रहे हैं क्योंकि यह नए फैशन के गहने होते हैं और इसकी रीसेल वैल्यू भी ज्यादा होती है उन्होंने कहा कि क्योंकि अब हीरे के गहने इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के अनुसार बनाए जाते हैं इसलिए इनकी रीसेल वैल्यू काफी ज्यादा होती है उदाहरण के लिए उन्होंने कहा कि अगर कोई 1लाख रुपए के हीरे के गहने खरीदता है और बाद में वह उसे बेचता है तो कम से कम उसे 70 हजार रुपए निश्चित तौर पर मिलेंगे उन्होंने सभी से प्रदर्शनी का लाभ उठाने का अनुरोध किया और ज्यादा से ज्यादा संख्या में उनकी दुकान पर आने का आव्हान किया उन्होंने गौतम भट्टाचार्य को विशेष रूप से धन्यवाद दिया जो इस इलाके के एक प्रतिष्ठित व्यवसाई हैं उन्होंने कहा कि उनके आशीर्वाद से आने वाले समय में वह और तरक्की करेंगे वही इशिका ता के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि वह आसनसोल की ही बेटी है और ग्लैमर की दुनिया में आने वाले समय में एक बहुत बड़ा नाम बन कर उभरेगी क्योंकि वह आसनसोल की बेटी है इसलिए उन्होंने अपना फर्ज समझा कि वह इशिका को बढ़ावा दें वही गौतम भट्टाचार्य ने शुभोजित की सराहना की और कहा कि आज के पवित्र दिन उन्होंने अपने दुकान का फिर से उद्घाटन किया और जलसा उत्सव जो उन्होंने रखा है इससे जाहिर होता है कि वह अपने ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवा देने के लिए कितने कटिबद्ध हैं । उन्होंने युवा पीढ़ी से अनुरोध किया कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में आगे बढ़े और व्यापार के साथ जुड़े दूसरी तरफ कंपनी की ब्रांड एंबेसडर इशिका ता ने भी शुभोजीत घाटी को धन्यवाद दिया कि इतनी बड़ी कंपनी के साथ जुड़ने का उन्हें मौका मिला उन्होंने आशा जताई कि आने वाले समय में वह ग्लैमर की दुनिया में आसनसोल का नाम रोशन करेंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page