लगातार 33वें दिन भी जारी रही कृष्णा जल सेवा:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल के विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद हमेशा ऐसे कार्यों को करने में विश्वास रखते हैं जिससे समाज के एक बड़े हिस्से को लाभ मिल सके इसी सोच को मद्देनजर रखते हुए बीते दो दशकों से भी ज्यादा समय से कृष्णा प्रसाद द्वारा विभिन्न सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं इसी क्रम में बीते 33 दिनों से उनके नेतृत्व में आसनसोल के कल्ला बाईपास मोड इलाके में आने जाने वाले लोगों को ठंडा शरबत पिलाया जा रहा है जैसा कि हम सब जानते हैं कि इस साल शिल्पांचल में जो गर्मी पड़ रही है वह रिकॉर्ड तोड़ हैं एक तो चिलचिलाती धूप ऊपर से उमस भरे माहौल में पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और लोगों को त्राहि-त्राहि करने पर मजबूर कर दिया है ऐसे में बाबा बागेश्वर धाम सरकार के आशीर्वाद और अनुकंपा से तथा कृष्णा प्रसाद के सौजन्य से बीते 33 दिनों से कृष्णा जल सेवा का आयोजन किया जा रहा है जिसके जरिए अब तक हजारों की तादाद में राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया जा चुका है यह जलसेवा आज यानी रविवार को भी जारी रही आज भी हजारों की तादाद में राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया गया इस प्रचंड गर्मी में शरबत पीकर लोगों के चेहरे पर जो खुशी और आनंद देखा गया वह अवर्णनीय था












