shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा अब बन चुकी है भारत जलाओ पार्टी – वसीम उल हक:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल दक्षिण टाउन महिला तृणमूल कांग्रेस की तरफ से आज एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर से 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया यहां पर पश्चिम बर्धमान जिला महिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्षा असीमा चक्रवर्ती आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर वसीम उल हक आसनसोल दक्षिण ब्लॉक महिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष कहकशां रियाज जनरल सेक्रेटरी जयश्री बीट सहित इस ब्लॉक की तमाम महिला तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थीं। इस मौके पर वसीम उल हक ने कहा कि आज तृणमूल कांग्रेस के महिला संगठन की तरफ से इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है क्योंकि तृणमूल कांग्रेस का हर सैनिक ममता बनर्जी के आदर्शों पर चलते हुए यह विश्वास करता है कि रक्तदान करके इंसान की जिंदगी बचाने की आवश्यकता है ना कि भाजपा की तरह लोगों को आपस में बांट कर अपना राजनीतिक स्वार्थ चरितार्थ करने में । उन्होंने कहा कि भाजपा अब भारतीय जनता पार्टी नहीं रह गई है भारत जलाओ पार्टी बन गई है जो सिर्फ लोगों को बांटने का काम कर रही है ताकि उनको राजनीतिक फायदा मिल सके सिर्फ महिला तृणमूल कांग्रेस ही नहीं तृणमूल कांग्रेस से जुड़े हर संगठन की तरफ से समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहता है क्योंकि हम यह मानते हैं कि इंसान को इंसान के साथ खड़ा होना चाहिए कोई नहीं जानता कि यहां से संग्रहित रक्त किसके शरीर में जाएगा लेकिन हम यह जानते हैं कि यह सारा खुन किसी न किसी इंसान के काम आएगा और ममता बनर्जी के आदर्शों पर चलते हुए तृणमूल कांग्रेस का हर सिपाही यही चाहता है । उन्होंने आसनसोल दक्षिण के विधायक अग्निमित्रा पाल को महिला तृणमूल कांग्रेस से शिक्षा लेते हुए इस तरह के सामाजिक कार्य करने की नसीहत दी। वहीं असीमा चक्रवर्ती ने कहा आज के इस रक्तदान शिविर का नाम तर्पण रखा गया है क्योंकि जैसे हम धार्मिक अनुष्ठान में तर्पण करके अपने आप को नियोजित करते हैं ठीक उसी प्रकार आज के इस सामाजिक कार्य में महिला तृणमूल कांग्रेस कि हर कार्यकर्ता खुद को नियोजित कर रही है उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर से 50 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया था यह बड़ी खुशी की बात है कि इतनी गर्मी में भी उस लक्ष्य को पूरा कर लिया गया वही महिला तृणमूल कांग्रेस कि एक सदस्य के भाजपा में शामिल होने की बात पर असीमा चक्रवर्ती ने कहा कि जो महिला भाजपा में गई है वह उनका व्यक्तिगत फैसला है लेकिन वह महिला कभी भी तृणमूल कांग्रेस से जुड़ी नहीं थी उन्होंने कहा कि वह खुद को बंग जननी का हिस्सा बता रहे हैं लेकिन सच्चाई यह है कि फिलहाल वह संगठन काम नहीं कर रहा ऐसे में वह कैसे उस संगठन से जुड़ी हो सकती है यह सोचने वाली बात है उन्होंने कहा कि जब बंग जननी थी भी तब भी वह महिला ना तो उस संगठन से जुड़ी थी और ना ही महिला तृणमूल कांग्रेस से उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को बार-बार यह कहकर शामिल करवाती है कि वह तृणमूल कांग्रेस से आई है ताकि मीडिया में खबर बन सके । उन्होंने भी आसनसोल दक्षिण के विधायक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह बात बात पर धरने पर बैठ जाते हैं उन्होंने कहा कि धरने पर महिला तृणमूल कांग्रेस भी बैठेगी लेकिन वह आम जनता के मुद्दों के लिए बैठेगी उन्होंने कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार ने मनरेगा का पैसा प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा रोक दिया है उसके खिलाफ महिला तृणमूल कांग्रेस धरने पर बैठेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page