shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

केंद्रीय पंचायत मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटील ने लगाया राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप आसनसोल नगर निगम चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने किया पलटवार:

1 min read

आसनसोल :केंद्रीय पंचायत मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटील आज आसनसोल के 1 दिन के दौरे पर पहुंचे उन्होंने आसनसोल के ऊषाग्राम इलाके में एक निजी होटल में संवाददाता सम्मेलन किया इस मौके पर उनके साथ आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल कुल्टी के विधायक डॉ अजय पोद्दार जिला महासचिव और प्रवक्ता बप्पा चैटर्जी भी उपस्थित थे केंद्रीय मंत्री ने मनरेगा प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न केंद्रीय परियोजनाओं में राज्य के टीएमसी सरकार पर व्यापक भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि मनरेगा का जो पैसा रोका गया है वह सिर्फ इसलिए क्योंकि राज्य सरकार द्वारा इससे पहले के पैसे का हिसाब नहीं दिया गया है इसलिए पैसा रोकके रखा गया है उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में भी राज्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है टीएमसी ने भ्रष्टाचार करके जिनके पास पहले से ही मकान हैं उनको मकान अलॉट किया है जबकि जिनको सही मायनों में इन मकानों की आवश्यकता है उनको मकान नहीं मिले उन्होंने कहा कि केंद्रीय प्रतिनिधि मंडल द्वारा जब इसकी जांच की गई तो यह सारी बातें सामने आई उन्होंने कहा कि केंद्रीय सरकार द्वारा केंद्र की परियोजनाओं के कार्यान्वयन को लेकर राज्य सरकार को सम्मानित किया गया है लेकिन वह सम्मान उनको तब मिला जब राज्य सरकार द्वारा सही तरीके से काम किया गया था लेकिन जब राज्य सरकार द्वारा धांधली की गई तो पैसा रोका गया हालांकि इस पर जब हमने आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी से बात की तो उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री जो कह रहे हैं वह तथ्यात्मक तौर पर सही नहीं है क्योंकि ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य सरकार को मनरेगा सहित विभिन्न कार्यों के लिए केंद्र सरकार से ही इनाम मिल चुका है यहां तक कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ममता बनर्जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार को सम्मान मिले हैं वहीं उन्होंने केंद्र सरकार पर अदानी अंबानी जैसे पूंजीपतियों के हित में काम करने और जनता के हितों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय संसाधनों को जो बड़े औद्योगिक घरानों के हाथों में बेच रही है उससे आने वाले समय में देश की अर्थव्यवस्था पटरी से उतर जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page