विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के सौजन्य से 29 वें दिन भी जारी रही जल सेवा:
1 min read

आसनसोल इस साल शिल्पांचल की गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं एक तरफ सूरज की तपिश ऊपर से उमस भरा माहौल लोगों की जिंदगी दुश्वार हो रही है लेकिन इस भयंकर मौसम में भी जिन लोगों को अपने रोजमर्रा के कामों के लिए घर से बाहर निकलना ही पड़ता है ऐसे लोगों को थोड़ी राहत पहुंचाने के लिए आसनसोल के विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद द्वारा बीते 29 दिनों से जल सेवा का कार्यक्रम किया जा रहा है आसनसोल के कल्ला बाईपास मोड़ के पास इस जल सेवा को किया जा रहा है बीते 29 दिनों से रोजाना हजारों की संख्या में कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में लोगों को ठंडा पानी पिलाया जा रहा है जिससे इस चिलचिलाती धूप में लोगों को राहत मिल सके आज 29 वें दिन भी यह अभियान जारी रहा आज भी विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के सौजन्य से हजारों की संख्या में राहगीरों को ठंडा पानी पिलाया गया












