मंत्री मलय घटक ने 20 नंबर वार्ड में किया एक घाट का उद्घाटन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानुन और श्रम मंत्री मलय घटक ने आज आसनसोल नगर निगम के 20 नंबर वार्ड इलाके के रघुनाथबाटी के लोहारा पुकुर मैं एक घाट का उद्घाटन किया इस मौके पर 20 नंबर वार्ड के पार्षद अर्जुन मांझी सहित क्षेत्र के तमाम स्थानीय बाशिंदे उपस्थित थे इस मौके पर मंत्री मलय घटक ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश के साथ-साथ आसनसोल का भी चौमुखी विकास हो रहा है पिछली बार विधानसभा चुनाव के दौरान जब यहां पर आए थे तब लोगों द्वारा यहां पर उनसे अपील की गई थी कि यहां पर एक घाट का निर्माण हो और आज वह कार्य पूरा हो गया उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विकास कार्यों को तेज गति से आगे लेकर जा रही हैं और आज घाट का उद्घाटन इसी बात का सबूत है वही पार्षद अर्जुन मांझी ने कहा कि मलय घटक ऐसे नेता है जो हमेशा लोगों के साथ रहते हैं और जब भी लोगों को किसी भी चीज की जरूरत होती है वह हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं












