कल शाम मां घाघर बड़ी मंदिर के निकट नदी में डूबने वाले व्यक्ति की लाश बरामद:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के काली पहाड़ी इलाके में घागर बुरी मंदिर के पीछे कल शाम 6:00 बजे के आसपास एक व्यक्ति नदी में डूब गया था इसके बाद मंदिर कमेटी की तरफ से आनन-फानन में पुलिस प्रशासन दमकल और सिविल डिफेंस के अधिकारियों को खबर दी गई थी सिविल डिफेंस के अधिकारी आज सुबह 5:00 बजे के आसपास घटनास्थल पर पहुंचे इससे पहले आसनसोल दक्षिण थाने की तरफ से उस पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही थी आज सुबह जब सिविल डिफेंस के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो जिस जगह पर वह युवक पानी में डूबा था उस जगह को देखकर उन्होंने बताया कि इस गंदगी और कूड़े के ढेर के बीच में वह अपने गोताखोरों को नदी के अंदर नहीं उतार सकते क्योंकि ऐसे में गोताखोरों की जान पर खतरा हो सकता है इसके बाद आसनसोल नगर निगम के तरफ से उस जगह की सफाई शुरू की गई । जेसीबी मशीन लाकर इलाके की सफाई की जा रही थी उसी वक्त आज दोपहर 12:00 बजे के आसपास उस व्यक्ति की लाश बरामद हुई इस बारे में स्थानीय 13 नंबर वार्ड की पार्षद रीना मुखर्जी ने बताया कि मृत युवक तेरह नंबर वार्ड के दासू पारा इलाके का रहने वाला था कल किसी काम से वह जा रहा था लेकिन अचानक वह नदी में डूब गया और आज उसकी लाश बरामद हुई घटना से इलाके में शोक पसर गया












