सीतारामपुर में हुई नोनिया समाज की सभा:
1 min read
सीतारामपुर :आज सीतारामपुर इलाके में नोनिया समाज की तरफ से एक बैठक का आयोजन किया गया इसके बारे में जानकारी देते हुए पश्चिम बंगाल नोनिया समाज के अध्यक्ष विष्णुदेव नोनिया ने बताया कि नोनिया समाज एक पिछड़ा समाज है इस समाज को आर्थिक और राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिलता है जिस वजह से इनका पिछड़ापन दूर नहीं होता इन्हीं सब मुद्दों पर नोनिया समाज को एकत्रित करने के लिए संगठन ने कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा बहुत जल्द सीतारामपुर में ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी इसके उपरांत भागीरथी रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है जो पूरे देश भर में नोनिया समाज के लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है यह रथयात्रा बंगाल में भी आएगी उस रथ यात्रा का स्वागत करने और यहां से अच्छी तरह से विदा करने के लिए भी बैठक में चर्चा हुई उन्होंने बताया कि नवंबर दिसंबर या जनवरी में नोनिया समाज को लेकर एक विशाल सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें 100000 से भी ज्यादा लोगों के जुड़ने की आशा है उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में नोनिया समाज अभी भी बहुत पिछड़ा हुआ है आज की बैठक में इस पर भी चर्चा हुई की शिक्षा के क्षेत्र में किस तरह से शिक्षा के क्षेत्र में नोनिया समाज को विकसित किया जा सके जिससे कि नोनिया समाज का पिछड़ापन दूर हो सके












