सामाजिक संस्था हमारा संकल्प के 14वें प्रशिक्षण केंद्र का हुआ उद्घाटन:
1 min read
आसनसोल :शनिवार को श्यामबांध छठ पूजा सोशल वेलफेयर सोसाइटी के प्रांगण में बर्नपुर के श्यामबंध में हमारा संकल्प के 14वें शिक्षा केंद्र का सफलतापूर्वक उद्घाटन किया गया ।

हमारा संकल्प परिवार द्वारा शैक्षिक गतिविधियों के संचालन हेतु अपना कार्यालय परिसर उपलब्ध कराने के लिए दिनेश यादव रमेश यादव एवं श्यामबांध छठ पूजा समाज कल्याण समाज के अन्य सदस्यों को धन्यवाद दिया गया। शिक्षिकाओं श्रीमती श्रीवास्तव और श्रीमती गुहा तथा
संयोजक श्री राजासुख सोलंकी द्वारा प्रतिदिन शाम को 4.30 बजे से शाम 6 बजे तक कक्षाएं ली जाएंगी ।
इस लर्निंग क्लास में कक्षा 1 से 4 तक के छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं।
समारोह में पवन गुटगुटिया – उपाध्यक्ष, राजेश देवघरिया – सचिव, अजय वर्मा – सहायक सचिव, मुनमुन राय – कोषाध्यक्ष, ज्योति बाला – अनुशासन समिति, राजेश रजक मनोज प्रसाद उमेश प्रसाद दीपेन साहा बिक्रम पासवान, किंग्सुक सोलंकी – समन्वयक,आदि समारोह में उपस्थित थे। इनके अलावा पंकज कुमार, सीता प्रसाद, बैजंती रजक, संतोष लाल, बकुल चटर्जी आदि भी मौजूद थे।












