लापता रहमत की तलाश की मांग पर महिलाओं ने किया जहागिरी मोहल्ला फाड़ी में विरोध प्रदर्शन:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल के रेलपार इलाके के कुरैशी मोहल्ले का रहने वाला रहमत अंसारी बीते सोमवार से लापता है । इस बाबत स्थानीय जहांगीरी मोहल्ला फाड़ी में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी । पुलिस ने जल्द से जल्द रहमत को ढूंढने का आश्वासन भी दिया था । लेकिन जब 3 दिन बीत जाने के बाद भी रहमत का कोई पता नहीं चला तो आज इलाके की महिलाओं ने जहांगीरी मोहल्ला फाड़ी में जोरदार तरीके से विरोध प्रदर्शन किया । इनका कहना है कि 3 दिन बीत गए हैं लेकिन अभी तक बच्चे का पता नहीं चला है। पुलिस सिर्फ समय पर समय मांग रही है। इनका कहना था कि इस मामले में शक की सुई जिसकी तरफ है उस बब्बन को अगर सामने लाया जाए तो बच्चा मिल जाएगा क्यूंकि उनको पूरा विश्वास है कि बच्चा आसपास ही कहीं है। उनकी मांग थी कि बब्बन को चांदमारी में उसके घर से लाया जाए तो सच्चाई अपने आप सामने आ जाएगी। महिलाओं ने बताया कि अपने बेटे की जुदाई में रहमत की मां गंभीर रूप से बीमार पड़ गईं हैं।












