shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

फोसबेकी की तरफ से आसनसोल में हुआ विजया मिलन और संवाददाता सम्मेलन

1 min read

आसनसोल टाइम्स : दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े व्यवसायी संगठन फोसबेकी की तरफ एक संवाददाता सम्मेलन किया गया । इस मौके पर फोसबेकी के तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे । इन्होंने सबसे पहले मीडिया के जरिए सभीको विजया दशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी । इसके बाद फासबेकी द्वारा अपनी कुछ मांगों की तरफ प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया । इस मौके पर संस्था के सचिव सचिन राय ने कहा कि जिस तरह से आसनसोल शहर मे अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है उसपर रोक लगनी चाहिए । साथ ही उन्होंने बर्नपुर एयरपोर्ट को चालु करने की मांग की । उन्होंने शहर में जलजमाव को खत्म करने की मांग की । इसके लिए उन्होंने गारुई और नुनिया नदी की सफाई के लिए मास्टर प्लान की मांग की । साथ ही उन्होंने सड़क को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने की भी मांग की । इसके लिए उन्होंने शहर में एक फ्लाई ओवर की मांग की साथ ही उन्होंने शहर को फुटपाथ मुक्त करने की भी मांग उठाई । वहीं फोसबेकी के अध्यक्ष आर पी खेतान ने कहा कि व्यापारियों के स्वार्थ पर आघात हो रहा है । उदाहरण स्वरुप उन्होंने अवैध अतिक्रमण का हवाला दिया । उन्होंने कहा कि व्यापारी 49 तरीके का टैक्स देतें हैं लेकिन कोई अतिक्रमण कर लेता है । उन्होंने कहा कि अब व्यापारी यह बर्दाश्त नही करेंगे । जरुरत पड़ी तो व्यापारी आंदोलन करेंगे । उन्होंने कहा कि मलय घटक और जावेद खान ने आसनसोल में बारिश से हुई तबाही का जायजा लिया था और मुआवजे की घोषणा की थी लेकिन अभीतक किसी व्यापारी को कोई मुआवजा नहीं मिला है । उन्होंने साफ कहा कि अगर अतिक्रमण नहीं हटाया गया व्यापारीओं को मुआवजा नहीं मिला तो वह बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे । उन्होंने बताया कि फोसबेकी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करता रहेगा । उन्होंने आगे कहा कि दिवंगत राम विलास पासवान ने 16 साल पहले कालाझरिया में एक पुल बनाने का आश्वासन दिया था । उन्होंने मलय घटक के इस घोषणा का स्वागत किया कि बर्नपुर से बागडोगरा तक तीन महीने में फ्लाईट शुरु हो जाएगी । आर पी खेतान ने भी गारुई और नुनिया नदी की सफाई के लिए मास्टर प्लान की मांग की । इनका कहना था कि पिछले महीने की बारिश के कारण पुरे आसनसोल में भारी तबाही हुई थी । आर पी खेतान ने आसनसोल शिल्पांचल के साथ साथ आसनसोल नगर निगम के लिए भी एक मास्टर प्लान की मांग की । इसके साथ ही उन्होंने 11 दिसंबर से 19 दिसंबर तक एक ट्रेड फेयर का आयोजन किया जाएगा । आशा है कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इसका उद्घाटन करेंगी । फोसबेकी के वरिष्ठ सदस्य सत्यनारायण दारुका ने कहा कि फोसबेकी हाकर्स को हटाने की बात नहीं कहता लेकिन उनको लेकर जो नियम हैं उनको मानने की जरुरत है । उन्होंने कहा कि हाकर्स पक्की दुकान नहीं लगा सकते । इसके साथ ही उन्होंने नदियों के साथ साथ शिल्पांचल के तालाबों की भी नियमित सफाई की मांग की । इस मौके पर आसनसोल चेंबर आफ कामर्स रानीगंज चेंबर आफ कामर्स आसनसोल नार्थ चेंबर आफ कामर्स जमुड़िया चेंबर आफ कामर्स बर्नपुर चेंबर आफ कामर्स उखड़ा चेंबर आफ कामर्स के प्रतिनिधि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page