shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

पश्चिम बर्धमान ज़िले के विभिन्न चैंबरों के प्रतिनिधियों के साथ पश्चिम बर्धमान जिला शासक ने की महत्वपूर्ण बैठक:

1 min read

आसनसोल :आज पश्चिम बर्धमान ज़िला शासक दफ्तर के कांफ्रेंस हाल में विभिन्न व्यापारी संगठनों तथा विभिन्न चैंबर के सदस्यों के साथ एक डिस्ट्रिक्ट लेवल मीटिंग की गई । जिला शासक एस अरुण प्रसाद के नेतृत्व में हुई इस बैठक में फोसबेकी आसनसोल चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज नियामतपुर चेंबर रानीगंज चेंबर आसनसोल नॉर्थ चैंबर आफ कामर्स सहित विभिन्न चैंबर के प्रतिनिधि उपस्थित थे। यहां शिल्प सुविधा नाम से एक पोर्टल को लॉन्च किया गया । पश्चिम बर्धमान ज़िले के व्यापारियों के लिए खोले गए इस पोर्टल के जरिए व्यवसाई तथा उद्योगपतियों को अपनी समस्याओं के बारे में प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना आसान होगा । इसके साथ ही म्यूटेशन पॉल्यूशन विभाग की अनुमति सहित 11 बिंदुओं पर चर्चा की गई । इस संदर्भ मे जब हमने फोस्बेकी के जनरल सेक्रेटरी सचिन राय से बात की तो उन्होंने इस तरह की बैठक के आयोजन का स्वागत किया। उन्होंने कहा की नियमित अंतराल पे इस तरह के बैठकों से व्यवसाई वर्ग को काफी फायदा होता है। उन्होंने पोर्टल को लॉन्च करने का भी स्वागत किसेक्रेटरी । वहीं पश्चिम बंगाल के सीमेंट उत्पादक और वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष और प्रतिष्ठित उद्योगपति पवन गुटगुटिया ने भी जिला शासक द्वारा इस तरह की बैठक का स्वागत किया । इनका कहना था कि समय समय पर इस तरह के बैठक के आयोजन से जिला शासक व्यापारी और उद्योगपतियों को एक बहुत अच्छा संदेश देते हैं जिससे इस जिले में उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। वहीं मनदीप सिंह लाली जगदीश बागड़ी आदि ने भी जिला शासक की इस पहल का स्वागत किया । उन्होंने बताया पीछले कुछ समय से जिला शासक द्वारा समय समय पर जिला स्तर पर इस तरह की बैठक करने से व्यापारी वर्ग और उद्योगपतियों को काफी फायदा हुआ है । उनकी विभिन्न समस्याओं का निराकरण हुआ है। इन सभी ने उम्मीद जताई की आने वाले समय में भी इन बैठकों से जिले में उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। हालाकी रानीगंज के वरिष्ठ उद्योगपति आर पी खेतान ने बताया कि अक्सर निचले स्तर पर लिए गए फैसलों को प्रशासन के उच्च स्तर पर अमलीजामा नहीं पहनाया जाता जिससे समस्याओं का उचित समय पर निराकरण नहीं होता ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page