टीएमसी के कद्दावर नेता व्ही शिवदासन उर्फ दासु जी टी रोड के किनारे स्थित टी एम सी कार्यालय में संवाददाताओं से हुए रुबरु
1 min readआसनसोल टाइम्स
आज आसनसोल के जी टी रोड के किनारे स्थित टी एम सी कार्यालय में टीएमसी के कद्दावर नेता व्ही शिवदासन उर्फ दासु ने एक संवाददाता सम्मेलन किया । उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आसनसोल में होने वाले लोकसभा उपचुनावों में टीएमसी को भारी बहुमत मिलेगी । दासु ने आने वाले नगर निगम चुनाव में भी टीएमसी की जीत का दावा किया । उन्होंने शुभेंदु अधिकारी के कल के आसनसोल दौरे को लेकर कहा कि कल उन्होंने आसनसोल में एक मशाल रैली निकाली थी जिसमें मुशकिल से एक सौ से डेढ़ सौ लोगों की भीड़ जुटी थी जिसमे 50 सुरक्षा कर्मी थे । दासु ने शुभेंदु अधिकारी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव से पहले जहां भी शुभेंदु अधिकारी ने प्रचार किया था वहीं टीएमसी को भारो बहुमत से जीत मिली थी । इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि आने वाले चार सीटों के लिए विधानसभा उपचुनावों में भी टीएमसी को भारी जीत हासिल होगी । उन्होंने शुभेंदु अधिकारी को चुनौती देते हुए कहा कि उनमें अगर माद्दा है तो वह आसनसोल से लोकसभा उपचुनावों में खड़े होकर दिखाएं उनको एक लाख से ज्यादा मतों से हार मिलेगी। जितेन्द्र तिवारी का नाम लिए बिना उन्होंने उनपर भी हमला किया । विदित हो कल ही जितेन्द्र तिवारी ने आसनसोल के विकास को लेकर एक संवाददाता सम्मेलन किया था । इसपर उन्होंने कहा कि जब वह आसनसोल के मेयर थे इस जिले में टीएमसी के सबसे प्रभावशाली नेता दे तब उन्होंने इस संदर्भ में कुछ क्यों नहीं किया? दासु ने दावा किया कि जितना शुभेंदु अधिकारी जैसे नेताओं को भाजपा तरजीह देगी उतना भाजपा का पतन और तेज होगा ।













