shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में बुद्ध पूर्णिमा पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में आज बुद्ध पूर्णिमा के पवित्र अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें 2100 महिलाएं एक ही तरह के वस्त्र पहनकर सर पर कलश रखकर इस यात्रा में शामिल हुई। ।

यह कलश यात्रा आसनसोल के कल्ला इलाके में स्थित प्रभु छठ घाट से पवित्र जल भरकर शुरू हुई और दोमहानी रेलवे कॉलोनी ऊपर पाड़ा स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आकर समाप्त हुई इस मौके पर करीब 10000 श्रद्धालु इस भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए यहां पर सनातन धर्म को दर्शाती कई झांकियां भी निकाली गई समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में आयोजित इस कलश यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालुओं के चेहरे पर एक अलौकिक आनंद देखा गया ।

इस मौके पर कृष्णा प्रसाद ने कहा कि आज इस भव्य कलश यात्रा का आयोजन करके उनको आंतरिक खुशी हो रही है उन्होंने कहा कि यह जो कुछ भी हो रहा है वह उनके माता-पिता और पूर्वजों के आशीर्वाद के कारण हो रहा है उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले ही वह बागेश्वर धाम गए थे जहां पर उनको धीरेंद्र शास्त्री जी का आशीर्वाद मिला था यह उनके लिए एक सुखद अनुभव रहा लाखों की भीड़ में धीरेंद्र शास्त्री जी ने उनको पहचाना इतना ही नहीं यह उनकी अपार अनुकंपा रही कि उन्होंने उनको एक कार्य का दायित्व भी सौंपा कृष्णा प्रसाद ने बताया कि अभी बागेश्वर धाम में एक शेड का निर्माण किया जा रहा है जहां पर एक साथ कई हजार श्रद्धालु आराम से बैठ सकेंगे उनका कहना था कि यह सब कुछ संभव हुआ क्योंकि उनके सर पर बागेश्वर धाम जी का आशीर्वाद है कृष्णा प्रसाद ने कहा कि बहुत जल्द बागेश्वर धाम मंदिर आसनसोल में भी बनाया जाएगा जिस का भूमि पूजन स्वयं धीरेंद्र शास्त्री जी महाराज करेंगे इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बहुत जल्द आसनसोल में प्रदीप मिश्रा को भी वह लेकर आएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page