प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में 5 और 6 मई को आसनसोल में होगा भव्य अनुष्ठानों का आयोजन:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद हमेशा से ही सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर अपना योगदान देते रहते हैं उनके द्वारा कल्ला के प्रभु छठ घाट पर हर साल आयोजित छठ पूजा शिल्पांचल में ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष में विख्यात हो चुकी है इस पूजा में सम्मिलित होने दूरदराज से लोग आते हैं और कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में आयोजित इस पूजा में व्यवस्थाओं को देखकर मंत्रमुग्ध होते हैं इस साल उन्होंने चैती छठ का भी उसी भव्य तरीके से आयोजन किया इस मौके पर भी बड़ी संख्या में छठ व्रती प्रभु छठ घाट पर जुटे थे इस बार भी कृष्णा प्रसाद ने छठ व्रतियों के आवभगत में कोई कमी नहीं की और अपने सामाजिक धार्मिक कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन किया इसके साथ ही उन्होंने आसनसोल शिल्पांचल के विभिन्न इलाकों में मंदिरों के जीर्णोद्धार का भी बीड़ा उठाया है अपने धार्मिक कार्यों की इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में आगामी 5 तथा 6 मई को दोमोहानी रेलवे कॉलोनी ऊपर पाड़ा शिव मंदिर मैं श्री श्री 24 घंटा अखंड हरिनाम का आयोजन किया गया है इसका प्रारंभ 5 तारीख को सुबह 6 बजे कलश यात्रा से होगा इसके उपरांत उसी दिन सुबह 9 बजे से अखंड हरिनाम संकीर्तन का आरंभ होगा जो कि अगले 24 घंटे तक चलता रहेगा अगले दिन यानी 6 मई शनिवार को सुबह 9 बजे अखंड हरिनाम संकीर्तन का समापन होगा और सुबह 11 बजे पूर्णाहुति दी जाएगी और भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन होगा इस बारे में कृष्णा प्रसाद ने बताया कि 5 मई को सुबह 6 बजे जो कलश यात्रा निकलेगी वह भव्य और ऐतिहासिक होगी । 2100 महिलाएं एक ही तरह के परिधान मैं सर पर कलश रखकर निकलेंगी प्रभु छठ घाट से शुरू होकर यह रैली दोमोहानी रेलवे कॉलोनी ऊपर पड़ा शिव मंदिर में आकर समाप्त होगी और यहां पर पवित्र जल चढ़ाया जाएगा उन्होंने शिल्पांचल के सभी लोगों से इस भव्य और ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का आह्वान किया












