बांग्लादेश में हुईं घटनाओं के खिलाफ आसनसोल में भाजपा का प्रदर्शन
1 min readबांग्लादेश में हुए हिंदुओं पर अत्याचार और मंदिरों में तोड़फोड़ के खिलाफ आज भाजपा की तरफ से जिले के संयोजक शिवराम बर्मन के नेतृत्व में आसनसोल के गीर्जा मोड़ से आसनसोल नगर निगम तक एक विरोध जुलुस निकाला जाना था । लेकिन सोमवार शाम हुई बारिश के कारण यह संभव नहीं हो पाया । भाजपा की तरफ से गीर्जा मोड़ पर ही एक विरोध सभा का आयोजन किया गया । यहां भाजपा नेताओं ने बांग्लादेश की घटनाओं पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बांगलादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार किए जा रहे हैं उनके मंदिरों को तोड़ा जा रहा है वह एक गंभीर मसला है। उन्होंने बांग्लादेश सरकार से दोषीयों कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की । इसके साथ ही उन्होंने भारत सरकार से भी इस मामले पर कार्यवाही की मांग की । इस मौके पर शिवराम बर्मन के अलावा आशा शर्मा शंकर चौधरी सभापति सिंह सुदीप चौधरी सहित तमाम स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे ।













