बराकर में एक युवक का लटकता हुआ शव मिलने से सनसनी:
1 min read
बराकर :दो दिन से लापता युवक का शव आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के कुल्टी थाना क्षेत्र के बराकर फांड़ि अन्तर्गत दिसरगढ़ रोड स्थित मेकजिन झाड़ीयों से दो दिन से लापता युवक का शव लटका मिला. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम श्यामसुंदर तंतुबाई है । उनकी उम्र लगभग 28 वर्ष है। उनके पिता का नाम सनत तंतुबाई है. मृतक युवक दिसरगढ़ क्षेत्र के हातिनाल गांव का रहने वाला था। उनके शव से कुछ दूरी पर उनका टोटो खड़ा था। मृतक के लापता होने की सूचना संकतोड़िया फांड़ि को दी गयी, बराकर फांड़ि एएसआई संदीप मुखर्जी ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और शव को पोस्ट मोर्टम के लिए भेज दिया। हालांकि जानकारी यह भी मिली कि घटनास्थल पर पीड़िता की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है












