आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स सचिव शंभूनाथ झा ने लिखा ज़िला शासक को पत्र:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल चेंबर आफ कामर्स के सचिव शंभूनाथ झा ने पश्चिम बर्धमान जिला शासक को एक पत्र लिखकर एक बेहद महत्वपूर्ण विषय की तरफ उनका ध्यान खींचा है। पत्र में इन्होंने लिखा है कि आसनसोल एवं आस पास के बहुत सारे लोगों को जमीन से सम्बन्धित बहुत सारी समस्याएं हैं। जिसके निवारण के लिए आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स के परिसर में एक दिन का शिविर लगाना चाहते हैं जो कि लैंड डिपार्टमेंट के साथ साझा रुप से लगाया जाएगा। उन्होंने आशा जताई कि इससे लोग आसानी से अपनी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रख पायेंगें और आसानी से इसका समाधान निकल पाएगा । चेंबर सचिव ने कहा कि सारा इंतजाम आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स करेगा । शंभूनाथ झा ने ज़िला शासक से इसकी व्यवस्था कराने का अनुरोध किया । उन्होंने कहा कि शिविर का दिन और तिथि जिला शासक के साथ बैठक में तय कर लिया जाएगा












