बराकर बाबू क्लब नोक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच का आयोजन किया गया
1 min readआसनसोल टाइम्स बराकर
बराकर 17 अक्टूबर ।बराकर शहर के नदी तट स्थित डायमंड ग्राउंड मे बाबू क्लब नोक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच का आयोजन किया गया ।फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच मे पायल मल्टीप्लाज़ा वर्णपुर और बोड तल्ला आदिवासी कृषक समिति वर्णपुर के टीम के बीच खेला गया ।टूर्नामेंट का आयोजन अनुसूलोनी क्लब ,डायमंड क्लब ,बराकर ने किया । टूर्नामेंट का उद्घाटन बेगुनिया बराकर चेम्बर ऑफ कामर्श एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष शंकर शर्मा ,पूर्व बोरो चैयरमैन बेबी बाउरी ,वार्ड 67 के अध्यक्ष मोहम्मद मुस्लिम ,ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन कर किया ।खेल मे बेहतर प्रदर्शन करते हुए पायल मल्टीप्लाज़ा वर्णपुर की टीम ने तीन गोल करके बोड तल्ला आदिवासी कृषक को हरा दिया ।इसके पश्चात कमिटि की ओर से गणमान्य अतिथियों के हाथ से विजेता टीम पायल मल्टीप्लाज़ा को कप तथा अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।













