बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति में पहुंचे सेल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर तथा कुनूस्टोरिया कोलियरी के जीएम:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के स्टेशन रोड स्थित तेरह नंबर रोड स्थित बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति की तरफ से रोज की तरह आज भी सैकड़ों जरूरतमंदों को दोपहर का भोजन कराया गया इस मौके सेल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजीव कुमार तथा कुनूस्टोरिया कोलियरी के जनरल मैनेजर एके सिन्हा विशेष रुप से उपस्थित थे इनके अलावा आसनसोल के प्रख्यात उद्योगपति और समाजसेवी पवन गुटगुटिया बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति के कर्णधार सज्जन जालूका भी यहां मौजूद थे इस मौके पर राजीव कुमार और एके सिन्हा दोनों ने ही बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति द्वारा लगातार पिछले 7 वर्षों से जो यह नर नारायण सेवा की जा रही है उसकी तारीफ की उन्होंने कहा कि किसी काम को शुरू करना तो आसान होता है लेकिन उसको 7 वर्षों तक लगातार जारी रखना बहुत कठिन है और सज्जन जालूका के नेतृत्व में और पवन गुटगुटिया के मार्गदर्शन में जिस तरह से बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति रोजाना यह काम कर रही है वह सराहनीय है उन्होंने पवन गुटगुटिया का खास आभार व्यक्त किया जिनकी वजह से उनको यहां आने का अवसर प्राप्त हुआ और इस सामाजिक कार्य से जुड़ने का मौका मिला उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वह इस अभियान से जुड़े रहना चाहते हैं और वादा किया कि उनकी तरफ से जो भी मदद होगी वह जरूर करेंगे












