आसनसोल नगर निगम की तरफ से मनाई गई बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती:
1 min read
आसनसोल :भारत के संविधान रचयिता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती के अवसर पर आज आसनसोल नगर निगम की तरफ से काली पहाड़ी इलाके में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी गुरदास चैटर्जी बोरो चेयरमैन डॉक्टर देवाशीष सरकार पार्षद ज्योति कर्मकार बाबा साहब भीमराव अंबेडकर कमेटी के अध्यक्ष संजय बावरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे सभी ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया वहीं पास में ही स्थित सिद्धू कानू मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया ।

इस मौके पर उपस्थित सभी ने आधुनिक भारत के निर्माण में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद किया और कहा कि यह उन्हीं की सोच थी कि आज हमें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान मिला है जिसमें सभी धर्मों वर्गों जातियों के लोगों को समान अधिकार मिला है और विशेषकर वंचित वर्ग के लोगों को वह सारे अधिकार मिले हैं जिनसे उनको सदियों तक वंचित रखा गया था उन्होंने आज की नई पीढ़ी से बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का अनुरोध किया ।














