कोलकाता रवाना होने से पहले जितेंद्र तिवारी चैताली तिवारी ने की मां घाघर बुड़ी मंदिर में पुजा अर्चना:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी को आज आसनसोल अदालत में पेश किया गया था कोलकाता उच्च न्यायालय से सशर्त जमानत मिलने के बाद आज उनको आसनसोल अदालत में पेश किया गया जहां पर जमानत की प्रक्रिया पूरी हुई जमानत मिलने की शर्त यह थी कि वह आसनसोल में नहीं रह सकते इसलिए जमानत मिलने के बाद ही उनको कोलकाता के लिए रवाना होना पड़ा कोलकाता जाने के क्रम में उन्होंने मां घाघर बुड़ी मंदिर में पूजा अर्चना की इस समय उनके साथ उनकी पत्नी चैताली तिवारी भी मौजूद थीं पूजा अर्चना करने के बाद वह आसनसोल से कोलकाता के लिए रवाना हो गए जाने के क्रम में जितेंद्र तिवारी ने कहा कि आसनसोल से दूर रहना उनके लिए पीड़ादायक है लेकिन अदालत का आदेश मानना ही होगा उन्होंने कहा कि अदालत में वह अपील करेंगे ताकि उनको जो आसनसोल में प्रवेश करने से मना किया गया है उससे उनको मुक्ति मिले क्योंकि आसनसोल में ही उनकी पैदाइश हुई थी और उनकी इच्छा है कि आसनसोल से ही उनकी अंतिम यात्रा निकले इसके साथ उन्होंने कहा कि आज उन्होंने मां से सबके लिए मंगल कामना की जो उनके समर्थक हैं उनके लिए भी जिन्होंने उन्हें जेल में डाला था उनके लिए भी वही चैताली तिवारी ने जितेंद्र तिवारी को जमानत मिलने पर खुशी जाहिर की और कहा कि मां के आशीर्वाद से ही जितेंद्र तिवारी के साथ उनकी शादी हुई थी और आज कोलकाता जाने से पहले वह मां का आशीर्वाद लेकर रवाना हो रहे हैं उन्होंने कहा कि हमेशा से ही मां का आशीर्वाद उनके साथ रहा है और उनका पूरा भरोसा है कि मां के आशीर्वाद से आने वाले समय में सब कुछ ठीक होगा उन्होंने कहा कि राजनीतिक जो लड़ाई लड़ी जा रही है वह आगे भी जारी रहेगी














