shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुकांतो मजूमदार पहुंचे बर्नपुर:

1 min read

बर्नपुर :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार आज इस्पात नगरी बर्नपुर पहुंचे यहां पर दीनदयाल उपाध्याय स्मारक समिति की तरफ से उनका नागरिक सम्मान किया गया इस मौके पर दीनदयाल उपाध्याय स्मारक समिति के तमाम पदाधिकारी गण उपस्थित थे उन्होंने डॉक्टर सुकांता मजूमदार का नागरिक सम्मान किया यहां पर पत्रकारों से बात करते हुए डॉक्टर सुकांत मजूमदार ने तृणमूल कांग्रेस और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने राज्य के सत्तासीन दल तृणमूल कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनाव आयोग द्वारा तृणमूल कांग्रेस का अखिल भारतीय दर्जा वापस लिया जाना कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि तृणमूल कांग्रेस कभी अखिल भारतीय दल ही नहीं थी अखिल भारतीय दल होने के लिए कम से कम चार राज्यों में 6% वोट होना लाजमी है लेकिन जिस तरह से तृणमूल कांग्रेस की सरकार पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार में लिप्त है यहां के सरकारी कर्मचारियों को डीए नहीं मिलता है उसे देखकर किस प्रदेश की जनता कांग्रेस को वोट देगी बंगाल की जनता ने गलती की है लेकिन उनका पूरा भरोसा है कि जब कभी बंगाल की जनता को अगला अवसर मिलेगा वह अपनी गलती को सुधार लेंगे वही कोयला व्यापारी राजू झा की हत्या के प्रसंग पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनको पूरा विश्वास है कि एक षड्यंत्र के तहत राजू झा को रास्ते से हटा दिया गया क्योंकि ईडी द्वारा उनको समन किया गया था अगर वह ईडी के सामने अपनी जबान खोल देते तो तृणमूल कांग्रेस के बहुत से बड़े-बड़े नेताओं की पोल खुल जाती इसलिए उनको रास्ते से हटा दिया गया उन्होंने कहा कि जिस रात यह घटना हुई उस गाड़ी में दस्तावेजों से भरा एक बैग था जो उस घटना के बाद से ही गायब है उन्होंने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि राजू झा को रास्ते से हटा दिया गया ताकि वह किसी का नाम ना ले सके वहीं उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी करारा प्रहार करते हुए कहा कि राज्य के लोगों को अब राज्य की पुलिस पर कोई भरोसा नहीं रहा वही टीएमसी के महासचिव अभिषेक बैनर्जी पर कटाक्ष करते हुए डॉक्टर सुकांत मजूमदार ने कहा कि वह एसी कमरों से बाहर नहीं निकलते हैं अच्छा है अगर वह विभिन्न जिलों का दौरा करने का सोच रहे हैं तो यह उनके स्वास्थ्य के लिए अच्छा है उन्होंने कहा कि राजु झा की हत्याकांड में पुलिस को अभी तक कोई सुराग इसलिए नहीं मिला है क्योंकि टीएमसी का आला नेतृत्व नहीं चाहता कि इस मामले में पुलिस को कोई सुराग मिले क्योंकि अगर पुलिस को सुराग मिलता है और इसकी निष्पक्ष जांच होती है तो टीएमसी के बड़े-बड़े नेता इसमें संलिप्त पाए जाएंगे वही जितेंद्र तिवारी को जमानत मिलने पर उन्होंने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है लेकिन वह चाहते हैं कि उनको आसनसोल आने की भी अनुमति प्रदान की जाए क्योंकि आसनसोल में उनका घर है और उनको अपने घर आने का पूरा अधिकार है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page