shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल में ऑटो चालकों को जल्द मिलेगा परमिट – राजू अहलूवालिया:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल शिल्पांचल में 2016 से ऑटो परमिट नहीं दिया जा रहा था । इस वजह से आसनसोल के आटो चालक पड़ोसी राज्यों तथा अन्य जिलों के ऑटो लाकर आसनसोल में चला रहे थे । अब तृणमूल कांग्रेस के परिवहन संगठन के प्रयास से फिर से 1200 सौ से ज्यादा ऑटो को परमिट मिलने वाला है । इस संदर्भ में तृणमूल परिवहन संस्था के नेता राजू आहलूवालिया ने कहा कि 2016 में आखिरी बार ऑटो परमिट दिया गया था उस समय 1870 ऑटो को रूट परमिट मिलने की बात थी लेकिन सिर्फ 531 ऑटो चालकों को परमिट मिला और 1299 ऑटो चालकों को परमिट नही मिला । उन्होंने बताया कि आई एन टी टी यू सी लगातार इस मुद्दे पर आंदोलन करता आ रहा है। इस दरम्यान उन्होंने मंत्री तथा श्रमिक नेता मलय घटक अभिजित घटक से गुहार लगाई यहा तक कि राज्य के परिवहन मंत्री को भी लिखा । उन्होंने कहा कि मलय घटक हो या अभिजीत घटक सभी ने इस मामले को गंभीरता से लिया और आखिरकार अब वह समय आ गया है जब आसनसोल के बाकी बचे 1299 ऑटो चालकों को रुट परमिट मिलेगा उन्होंने कहा कि रूट परमिट ना मिलने की वजह से आसनसोल के ऑटो चालक अन्य जिलों यहां तक कि अन्य राज्यों से भी ऑटो लाकर चला रहे थे जिससे पश्चिम बंगाल को राजस्व का नुकसान हो रहा था इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आसनसोल में 200 ऐसे ऑटो चल रहे हैं जिनके पास कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है लेकिन उनसे आरटीओ द्वारा पैसा ले लिया गया है इस पर भी उन्होंने सवाल किया कि जब आरटीओ द्वारा पैसा ले लिया गया है तो इन ऑटो चालकों का रजिस्ट्रेशन क्यों नहीं किया गया उन्होंने कहा कि अब बाकी बचे 1299 ऑटो चालकों का रजिस्ट्रेशन बहुत जल्द हो जाएगा और उनको बहुत जल्द परमिट मिल जाएगा जिससे न सिर्फ राज्य सरकार को राजस्व का लाभ होगा बल्कि इस क्षेत्र के कई बेरोजगार युवकों को रोजगार भी मिलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page