पश्चिम बर्धमान ज़िला ए आई एम आई एम अध्यक्ष दानिश अजीज ने सेल चेयरपर्सन से पूछे कुछ सवाल:
1 min read
आसनसोल :राष्ट्रीय स्टील कंपनी सेल की चेयरपर्सन सोमा मंडल बर्नपुर में आई एस पी के दौरे पर हैं । उनके सामने आई एस पी से जुड़े श्रमिक संगठन के नेताओं ने श्रमिकों के मुद्दों से संबंधित कई मुद्दे रखे । वहीं पश्चिम बर्धमान ज़िला ए आई एम आई एम अध्यक्ष दानिश अजीज ने ट्वीट कर सोमा मंडल से बर्नपुर में आई एस पी को लेकर एक सवाल पूछा है और एक समस्या की तरफ उनका ध्यान खींचा है । दानिश अजीज ने ट्वीट में लिखा है कि उनकी पार्टी सोमा मंडल का जिले में स्वागत करती है साथ ही उनसे ई एस पी को लेकर एक सवाल भी पूछना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बर्नपुर सेल आई एस पी में इस संस्थान के ही कुछ कर्मियों की मदद से गैर कानूनी गतिविधियां चलाई जा रही हैं । उन्होंने कहा कि वहां एक माफिया राज चल रहा है जिसमे संस्थान के कुछ कर्मचारी भी संलिप्त हैं । दानिश अजीज ने सोमा मंडल से पूछा कि क्या उनको इसकी जानकारी है ? साथ ही उन्होंने लिखा कि इन गतिविधियों से बर्नपुर में सेल आई एस पी के कामकाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और उन्होंने इन गैर कानूनी गतिविधियों पर तुरंत नकेल कसने की अपील की। उन्होंने ट्वीट कर सोमा मंडल से एक उच्च स्तरीय विभागीय जांच टीम बनाकर मामले की तह तक जाकर इसकी जांच करने की अपील की ।












