भाजपा की तरफ से आसनसोल में मनाया गया पार्टी का स्थापना दिवस:
1 min read
आसनसोल :भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर आज आसनसोल में बीजेपी ओबीसी मोर्चा की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा नेता शंकर चौधरी भृगु ठाकुर सहित अन्य बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा की साफ सफाई की। इस संदर्भ मे शंकर चौधरी ने कहा कि आज भाजपा का स्थापना दिवस है। आज ही के दिन 1980 मे बीजेपी की स्थापना हुई थी और आज यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई । आज भारत के कई राज्यों में भाजपा की सरकार है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज से लेकर 14 अप्रैल तक भाजपा के नेता और कार्यकर्ता पूरे देश में एक लाख गांवों में जाएंगे और करोड़ों लोगों से मिलेंगे और उनको ओबीसी मोर्चा के बारे में बताएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा की भाजपा कार्यकर्ता लोगों के घर घर जाएंगे और ओबीसी सर्टिफिकेट जिनका नहीं बना है उनका सर्टिफिकेट बनवाने में मदद करेंगे आर ओबीसी समुदाय के लोगों को केंद्र सरकार द्वारा जो सुविधाएं उपलब्ध कराए गए हैं वह उन तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे उन्होंने कहा कि इस अभियान का नाम घर-घर चलो गांव गांव चलो है जिसमें आज से लेकर 14 अप्रैल तक पूरे देश भर में भाजपा कार्यकर्ता लाखों गांव में जाएंगे और करोड़ों लोगों से संपर्क करेंगे ।













