रामनवमी और सांई जन्मोत्सव पर श्री श्री जोगीबाबा सांई मंदिर में हुआ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के डुरंड कॉलोनी में स्थित श्री श्री योगी बाबा साईं मंदिर में आज रामनवमी और साईं जन्मोत्सव के उपलक्ष पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ यहां साईं पाठ का आयोजन किया गया इसके उपरांत निशान यात्रा निकाली गई यह निशान यात्रा साईं मंदिर से शुरू होकर तेरा नंबर बोर्ड डीआरएम कार्यालय के सामने से होते हुए वापस आए मंदिर पर आकर खत्म हुई वही इस मौके पर गरीब जरूरतमंदों को भोजन कराया गया इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए साईं मंदिर के प्रधान पुरोहित पंडित ललित गिरी ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी यहां पर रामनवमी और साईं जन्म महोत्सव के अवसर पर भव्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हो रहे हैं उन्होंने बताया कि करीब एक हजार जरूरतमंदों को भोजन कराया गया ।













